फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा से दुष्कर्म कर लूट ले गया जेवरात

Mon, 10 Apr 2017 11:16 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के एक गांव में वृद्धा संग दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक जेवरात लूट ले गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। महिला आरक्षी के साथ वृद्धा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला रविवार की शाम को गांव के सीवान में गई थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक 28 वर्षीय सुभाष वहां पहुंच गया। युवक ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और महिला के जेवरात भी लूट ले गया। देर शाम महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। घटना से गांव में तनाव कायम हो गया।

एसओ रामभवन यादव ने बताया कि वृद्धा के साथ उसी गांव के रहने वाले सुभाष पर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी महिला के पैर से पायल और कान से कील निकलवा कर  ले गया। इस मामले में आरोपी सुभाष के खिलाफ दुष्कर्म,लूट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए  उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें