फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से पूर्व चौकीदार की मौत, दो महिलाएं झुलसीं

Sun, 24 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
अाग का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संकबीरनगर। जिले में आग का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को करीब 15 से अधिक जगहों पर आग की घटनाएं हुई। आग की लपटों के बीच घिरे जहां एक पूर्व चौकीदार की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दो महिलाएं झुलस गईं। इसके अलावा 100 से अधिक घर जल कर नष्ट हो गए। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों और गांव वालों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। कहीं जलती बीड़ी, सिगरेट तो कहीं बिजली के ढीले तारों में स्पार्किंग की वजह से आग की घटनाएं हो रही है।
 
 सेमरियावां एवं लोहरौली प्रतिनिधियों के अनुसार क्षेत्र के कोहरियावां गांव के उत्तर शार्ट सर्किट से लगी से गेहूं के डंठल जलने लगे। तेज हवा के साथ आग फैलती गई। क्षेत्र के राउतपार, मदारपुर गांव भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इन दोनों गांव के 18 घर जल गए। मदारपुर गांव के 75 वर्षीय पूर्व चौकीदार जगमोहन की आग के बीच घिर जाने से धुंए से दम घुटने से मौत हो गई। गांव सहीदुन्निशा पत्नी हाजी रऊफ भी झुलस गई।

जबकि मदारपुर गांव के रामसुरेश, अनिल, रामनरेश, रामकेवल, प्रेमचंद्र, नूर मोहम्मद, सबीकुन्निशा, राम बहाल, राम गनेश, भागीरथी, अमीर, पंचराम, संतराम और नोहर का घर जल कर नष्ट हो गया।

नूर मोहम्मद, पंचराम, संतराम के घर में रखा कोई सामान नहीं बचा है। आग की आगोश में आने से अरबी मदरसा के दरवाजे आदि जल गए। राउतपार में रामबेलास, बासदेव का मकान जल गया। हरेंद्र का बागीचा भी जल कर नष्ट हो गया। क्षेत्र के कैथवलिया में भी आगजनी की घटना हुई। फायर बिग्रेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।

 
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार सिद्धार्थनगर के अर्जी गांव के सीवान में डंठल में आग लगने के बाद आग की लपटें पछुवा हवा के कारण संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के चवरही तथा कुसम्हा गांव में पहुंच गई।

आग ने दोनों गांवों में जमकर कहर बरवाया और करीब 50 से अधिक छप्पर, कच्चे और पक्के मकान जल गए। पीड़ित किसान तथा मजदूर गांव छोड़कर बाहर भागे।  एसओ दिनेश यादव, सांथा चौकी इंचार्ज श्रवण यादव, सीओ उत्तम सिंह, एएसपी आलोक कुमार वर्मा, एसपी शैलेश कुमार पांडेय सहित तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में गांव वालों की मदद की।

घटना में चवरही के मोहम्मद रजा, भोला, हजरत अली, मो0 हुसेन, मो0 आजाद, ज्ञानमती, झकरी, रामदास, मगोदर, रामनरेश, रामगनेश, श्री राम किशुन, तीरथ, भगौती, गिरजेश, त्रिभवन, गोरख, ओमप्रकाश, चंद्र प्रकाश, राजु, चिनगुद, वृजभान, फूलमती, सानमती, रामकुमार, बेचन, अर्जुन आदि के मकान जल गए। जबकि कुसम्हा के मोहम्मद जमा, रंगीलाल, ग्यासुद्दीन आदि के घर जल गए। 

हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गायघाट कटहा में आग लग गई थी। जहां आग की लपटों के बीच घिरी नरमा देवी पत्नी रामसमुझ बुरी तरह से झुलस गई।

जिन्हें लोग मलौली ले गए जहा से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग की घटना में सात लोगों का रिहायशी जल कर नष्ट हो गया। लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए।

फायर विभाग से मिली सूचना के मुताबिक जिले के बखिरा क्षेत्र के राजेडीहा, गोईठीी, सुंदरपुर बजहा, कोतवाली के भक्ठान, बधवा, मगहर दुर्गा मंदिर के पास, सियरासांथा के सीवान में, दुधारा क्षेत्र के कैथवलिया, संमथा, मदारपुर, मेंहदावल के नौगों और महुली क्षेत्र के चंदहर समेत कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। जहां फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें