हैंसर। धनघटा क्षेत्र के नावनखुर्द गांव निवासी युवक की लाश उसके ससुराल में पेड़ पर लटकती हुई मिली। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत को लेकर तरह- तरह की चर्चा हो रही है।
नावन खुर्द गांव निवासी अंसारुलहक के 30 वर्षीय बेटे हासिम की ससुराल अंबेडकरनगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के अरबापुर गांव में है। उसकी पत्नी और बच्चें भी वही है। पिता अंसारुल का आरोप है है बेटा हासिम रविवार क ो ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार की शाम करीब छह बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि हासिम की लाश अरबापुर गांव के बगल में पेड़ से लटकती हुई पाई गई है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान इमरान खान ने बताया कि हंसवर पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई। उसके बाद उसे लेकर नावनखुर्द गांव के कबिस्तान में पहुंचा गया, जहां शव को मंगलवार की शाम को दफन कर दिया गया।
प्रधान का कहना है कि हासिम की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वहीं पिता अंसारुल भी इस बात को कत्तई मानने को तैयार नही है कि बेटे ने आत्म हत्या किया होगा। इसमें कही न कही से जरुर कोई साजिश है। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह बता पाने और उसके बाद आगे की कार्रवाई करने की बात बताई।