फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से थम गया सड़क निर्माण 

Thu, 14 Jul 2016 11:44 PM IST
sant kabir nagar, up, india 
विज्ञापन
विज्ञापन
 अतिक्रमण के कारण मेंहदावल नगर पंचायत में सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। एसडीएम से शिकायत के बाद भी शीतला माता मंदिर से सोनौरा बाईपास को जोड़ने वाली सड़क से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। वो भी तब जब एक सप्ताह पूर्व जांच में अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसे लेकर लोगों मे रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


उत्तरपट्टी मुहल्ले के शीतला माता मंदिर से सोनौरा बाईपास को जाने वाली सड़क का निर्माण हाट मिक्स प्लांट से नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा था। इस मार्ग पर पूर्व सभासद दुर्गा सिंह के आवास के समीप एक शख्स ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे मार्ग की चौड़ाई काफी कम हो गई है और निर्माण कार्य रुका हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा मामले को उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए अतिक्रमण हटवाने व निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग भी उठाई, पर शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उपजिलाधिकारी रामजीवन ने लेखपाल को जांच के लिए भेजा। जांच में अतिक्रमण की पुष्टी सहित रिपोर्ट जांच अधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सौंप भी दी। लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटा। वहीं बरसात के कारण मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है। 

 अधिशाषी अधिकारी उमाकांत मिश्र ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने के कारण निर्माण में बाधा आ रही है। अतिक्रमण का मामला उपजिलाधिकारी के संज्ञान में काफी पहले लाया जा चुका है। दूरभाष पर एसडीएम से बात भी हुई थी पर व्यस्तता के कारण जाना संभव नहीं हुआ। एक दो दिन के अंदर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मौके पर हुए अतिक्रमण को हटवाते हुए सड़क निर्माण पूर्ण करा  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें