फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अभिरक्षा से भागा आरोपी,मचा हड़कंप

Tue, 22 May 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के कुड़वा गांव में एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस को चमका देकर मंगलवार को थाने से भाग गया। आरोपी के फरार होने की खबर से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। भागे आरोपी की तलाश में पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

 कुड़वा में 16 मई की रात पुरानी रंजिश को लेकर छांगुर व सुरेंद्र पासी के परिवार के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। जिसमें सुरेंद्र पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे। उसमें एक घायल की स्थिति काफी गंभीर थी और उसका अब भी इलाज चल रहा हैं। जिसमें घायल पक्ष की तरफ से आरती पत्नी सुरेंद्र ने सात लोगो के विरुद्व तहरीर देकर केस दर्ज कराया था।

 

सोमवार की रात पुलिस ने दबिश देकर चार अभियुक्तों को हिरासत में लिया था। चर्चा है कि मंगलवार की सुबह पहरे पर होमगार्ड तैनात था कि उसी दौरान सुरेंद्र विश्वकर्मा नाम का अभियुक्त नित्य क्रिया करने के लिए होमगार्ड की देखरेख में शौचालय तक लाया ले गया।

उसी बीच पहरे पर तैनात होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया।एसओ गौरव सिंह ने बताया कि मारपीट का आरोपी सुरेंद्र पहरे पर तैनात होमगार्ड को चमका देकर भाग गया है। संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें