फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धा हाॅस्पिटल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Apr 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दूसरे के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक से लोन पर कार खरीदने के मामले में बुधवार को पुलिस ने बुद्धा हास्पिटल और पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक डॉक्टर देवेंद्र कुमार गौतम के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया। वैसे डॉक्टर डी के गौतम बस्ती जेल में फर्जीवाडे के मामले में पहले से बंद है। 
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र के मधुरिया निवासी राकेश पांडेय पुत्र गोरखनाथ पांडेय का आरोप है कि बुद्धा  हास्पिटल के संचालक डॉक्टर देंवेंद्र गौतम उर्फ  डी के गौतम एचडीएफसी बैंक की शाखा गोला बाजार में उसके नाम पर फर्जी तरीके से खाता संचालित कर रहे थे। उक्त खाते पर नाम राकेश पांडेय का था और फोटो, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि  डॉक्टर डी के गौतम का लगा है। 

बैंक खाते में पहचान पत्र के रूप में एचडीएफसी बैंक गोला बाजार की शाखा में संचालित खाता राकेश पांडेय निवासी मधुरिया थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर के नाम पर पहचान पत्र के रूप में लगाया गया था। उक्त खाते पर राकेश पांडेय के नाम पर फर्जी तरीके से वर्ष 2017 में डॉक्टर डी के गौतम ने लोन पर कार खरीदा था।
विज्ञापन


लोन में मतदाता पहचान पत्र व पैन कार्ड पर अपना फोटो लगाकर डॉक्टर डी के गौतम ने राकेश पांडेय के नाम से बनवाया गया आईडी को भी खाते में लगाया था। कार भी डॉक्टर डी के गौतम के पास है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर डी के गौतम पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। पूरी तफ्तीश के बाद न्यायालय में चार्जश्ाीट दाखिल कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें