धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर मंगलवार को विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली तथा 4800 ग्रेड पे की मांग की। अंत में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जनपद अध्यक्ष इंजीनियर्स राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त तकनीकी विभाग के जूनियर इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल हुए। मुख्य वक्ता अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने कहा डिप्लोमा इंजीनियर पुरानी पेंशन व्यवस्था और 4800 ग्रेड पे की मांग भी पूरी नहीं हुई। इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर धरना करने को मजबूर होना पड़ा है। संचालन इंजीनियर पीके गुप्ता ने किया, जबकि इंजीनियर वीपी सिंह, इंजीनियर अरविंद यादव, इंजीनियर अवधेश रमन, इंजीनियर विश्वजीत वर्मा, इंजीनियर सियाराम, इंजीनियर एसके राय, इंजीनियर रामकुवेर, इंजीनियर अशोक यादव, इंजीनियर ईश्वर चंद्र, इंजीनियर मोहम्मद आरिफ, इंजीनियर कौशिक, इंजीनियर अमित खरवार आदि उपस्थित रहे।