संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बड़गो में बुधवार की शाम एक युवक का शव पंखे से लटकते हुए मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज आनंद सिंह ने बताया कि बड़गो गांव निवासी 22 वर्षीय कैलाश पुत्र राजेंद्र का शव घर के कमरे में छत पर लगे पंखे से लटका मिला है। गांव वालों की सूचना पर वे पहुंचे थे। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।