फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू समितियों के जरिए रोकें जमीन विवाद : मंडलायुक्त

Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। ग्राम पंचायत स्तर पर बनी भू समितियों के निष्क्रियता को गंभीर मानते हुए उन्हें सक्रिय किए जाने की आवश्यकता हैं। इन समितियों की निष्क्रियता के चलते ही गांवों में अवैध कब्जे के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


यह बातें शनिवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जिले के थानों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कही। इस दौरान मंडलायुक्त जिले के कई थानों और तहसीलों पर आयोजित समाधान दिवस में भाग ली और फरियाद सुनी। उनके साथ डीआईजी राकेश चंद साहू रहे। वहीं डीएम मार्कंडेय शाही कोतवाली में उपस्थित होकर फरियाद सुनी। जिले में कुल 37 मामले आए, जिसमें 12 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 

वहीं धनघटा तहसील प्रशासन और महुली पुलिस की समाधान दिवस के मामलों के निपटारे में गंभीरता दिखाने पर कमिश्नर ने जिम्मेदारों को शाबाशी दिया। अवैध कब्जों की शिकायतों पर कमिश्नर गंभीर नजर आए। उन्होंने किसी भी तरह के अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने पुलिस को सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसी भी संभावित मामलों की जानकारी होने पर पुलिस को एक्शन मोड़ में रहने की सलाह दी।

एसडीएम बाबूराम ने बताया कि समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 मामलों में अभी भी छह मामले शेष हैं। इस दौरान सीओ अशोक कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान, एसआई एसबी सिंह, राकेश कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। 

मीठी मटर, बालू की खान और जमीन विवाद हैं द्वाबा की पहचान 
कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने महुली थाने में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि इस द्वाबा क्षेत्र की मीठी मटर और बालू का भंडार जहां इस क्षेत्र की विशेष पहचान को परिभाषित करता हैं, वहीं जमीन संबंधी विवाद के मामलों की बहुलता इस क्षेत्र की खुशहाली पर बदनुमा दाग साबित हो रहा हैं। उन्होंने अधिकारियों से जहां ऐसे मामलों को गंभीरता से निपटाएं, वहीं आम लोगों को इन मामलों में सकारात्मक नजरिया दिखाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें