आजम की मौत तार चोरी करते वक्त करंट लगने से हुई
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में धनघटा पुलिस ने सोमवार को बारीडीहा गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
पीड़ित रामलोचन का आरोप है कि रविवार की शाम लोहरैया से घर जाते समय गांव के चार लोग रास्ते में रोक कर उसे मारे पीटे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किए। इस बीच उसकी पत्नी बीच -बचाव करने आई तो उसे भी धक्का मारकर गिरा दिए जिससे उसे भी चोटें आई। थानाध्यक्ष आरडी मौर्य का कहना है कि बारीडीहा गांव के चार लोगों के विरुद्ध मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।