फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश नान्हू बंजारा साथियों सहित गिरफ्तार

Sat, 24 Mar 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सब इंस्पेक्टर को रॉड से मारकर घायल करने वाले बदमाश नान्हू बंजारा को धर्मसिंहवा पुलिस ने तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाशों के पास से एक किलो 250 ग्राम चरस व अन्य सामग्री बरामद हुई है। नान्हूपर संतकबीरनगर समेत अन्य जनपदों में कुल 15 मुकदमें दर्ज है। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

 पत्रकार वार्ता में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 23 मार्च को धर्मसिंहवा के प्रभारी निरीक्षक मनोज त्रिपाठी उप निरीक्षक सदरूल आलमीन, उप निरीक्षक अमला यादव, कांस्टेबल राधेश्याम सिंह, लल्लन सिंह, और होमगार्ड गंगाधर राय के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश अतरी नानकार पुलिस के पास खड़े हैं। टीम ने छापेमारी कर पांच हजार का इनामी बदमाश नान्हू बंजारा पुत्र मोल्हू बंजारा निवासी मदाईन दुधारा को गिरफ्तार किया। उसी दिन उसके तीन अन्य साथी महेश पुत्र नंदलाल निवासी मंझरिया थाना खेसरहा, सिद्धार्थनगर, घनश्याम पुत्र नंदलाल निवासी मंझरिया थाना खेसरहा, सिद्धार्थनगर और अदालत पुत्र रामनारायण निवासी मंझरिया थाना खेसरहा, सिद्धार्थनगर को सकुरौली राजेडीहा मार्ग से गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि नान्हू से पूछताछ में 12 अक्टूबर 2017 की रात को बेलहर से अन्य सात अभियुक्तों के साथ चार बकरी चोरी की जानकारी मिली। जिसके संबंध में बखिरा थाने में केस भी दर्ज है। उसी दिन रास्ते में नंदौर चौराहे पर एक उप निरीक्षक व एक आरक्षी के जरिए इन अभियुक्तों को रोकने की कोशिश की गई तो उप निरीक्षक को जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड वे ईंट से हमला कर दिया। ये अभियुक्त तभी से फरार चल रहे हैं। नान्हू पर पांच हजार का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि नान्हू बंजारा पर संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती के विभिन्न थानों में कुुल 15 मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा गिरफ्तार अन्य तीनों अभियुक्तों पर भी मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक किलो 250 ग्राम चरस, एक अदद मोबाइल, 90 अदद सीसी शराब की, तीन चाकू, आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड चोरी का बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें