संतकबीरनगर। कोतवाली और स्वाट की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जनता मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास से लूट की कोशिश के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल कारतूस और लोहे का रॉड भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने लूट की कोशिश और आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया।
एसएसआई रामभवन यादव ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार यादव के साथ सूचना पर घेरेबंदी करके बरदहिया बाजार के आगे जनता मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास एक बाइक सवार को लूटने की कोशिश करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा गया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेहताब आलम, मोहम्मद हस्नान निवासी मोतीनगर, विशाल उपाध्याय और गोलू उर्फ आसिफ निवासी मुखलिसपुर तिराहा के रुप में हुई। तलाशी में पकड़े गए बदमाश मेहताब आलम और विशाल उपाध्याय के पास से 32 बोरी की एक- एक पिस्टल और कारतूस मिला।
जबकि दो अन्य बदमाशों के पास से लोहे की राड़ बरामद हुआ। आगे बताया कि पकड़े गए बदमाश मेहताब आलम पर लूट, लूट के सामान की बरामदगी और आर्म्स एक्ट तथा विशाल उपाध्याय पर लूट के सामान की बरामदगी और गैंगेस्टर एक्ट का केस पहले से दर्ज हैं।
पकड़े गए बदमाशों पर लूट की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल महेंद्र यादव,देवनरायण,विनोद यादव, मुनीर अहमद, ऋषिवेद तिवारी, मनीष गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता शामिल रहे।