फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में वृद्ध की मौत, दो घायल

Tue, 13 Sep 2016 11:09 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जोरवा रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगाें की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दरघाट गांव निवासी 70 वर्षीय श्यामलाल के बहन की शादी कोतवाली क्षेत्र के लढ़या गांव में राधे के वहां हुई है। उनके बहनोई राधे की तबियत खराब थी। जिन्हें देखने के लिए श्यामलाल गांव के 45 वर्षीय छविराम पुत्र सरयू के साथ लढ़या गांव आए थे। बहन के घर से दोनों लोग बाइक से गांव वापस जा रहे थे।

जोरवा रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर आगे पहुंचे ही थे कि उसी दौरान क्षेत्र के भाटपार गांव निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र बाबूलाल की बाइक से आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में श्यामलाल की मौत हो गई। जबकि छविराम और दीपक कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसआई रुदल यादव भी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसआई ने बताया कि बाइकों की आपस में हुई टक्कर से हादसा हो गया। जिसमें हरपुर बुदहट क्षेत्र के वृद्ध श्यामलाल की मौत हो गई। घायल छविराम और  दीपक कुमार को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दीपक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मृतक के घरवालाें का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें