धनघटा। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गए महुली थाना क्षेत्र के अम्मादेई गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार को हार्टअटैक से मौत हो गई। साथ गए परिजन शव लेकर रविवार को गांव पहुंचे। दोपहर बाद बिडहर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अम्मादेई गांव निवासी तिलकधारी यादव पत्नी राजकुमारी देवी, भाई राजधारी यादव व उनकी पत्नी मंजूलता देवी एवं भाभी सोनी देवी पत्नी रामधारी के साथ 30 जनवरी को प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए गए थे। राजधारी यादव ने फोन पर बताया कि शनिवार की रात वह लोग भोजन कर रामलीला देखने जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद तिलकधारी यादव ने गैस बनने की बात कही और पास में स्थित शौचालय में जाकर शौचकर आए। इसके बाद घबडाहट होने की बात कही। तब सभी लोग रामलीला देखने के बजाए वापस आ गए। करीब 12:30 बजे सीने में दर्द होने की बात कही। जब तक उन्हें इलाज के लिए ले जाते उनकी मौत हो गई। परिजनों का रो- रो के बुरा हाल है।