जालसाजी व धोखाघड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने मनरेगा योजना में जालसाजी व धोखाधड़ी कर एक लाख 66 हजार रुपये हपड़ने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि दुधारा क्षेत्र में कच्चे नाले की सफाई के मामले में झूठा प्रमाणपत्र देकर मनरेगा योजना अंतर्गत एक लाख 22 हजार 243 रुपये व 44 हजार 104 रुपये हड़पने वाले दो आरोपी अहमद रजा और निसार अहमद निवासी पकरी आराजी थाना दुधारा में न्यायालय के आदेेेश पर छह अक्तूबर को धोखाधड़ी, छलकपट, कूट रचना व जालसाजी का केस दर्ज हुआ था। उक्त आरोपियों को सोमवार को दुधारा थाने के उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह और विजय बहादुर पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बे से गिरफ्तार किया।