फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी एक्ट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत युवक की फेसबुक आईडी से पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

मगहर कस्बे के तिवारी टोला का है मामला
मृत युवक की बहन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला निवासी एक युवक को बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने दूसरे की फेस बुक आईडी से लोगों को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ जुलाई में ही आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
मगहर कस्बे के काजीपुर स्थित दीनदयाल नगर निवासी प्रकाश वर्मा पुत्र ओमकारनाथ वर्मा का शव बीते 25 अप्रैल की सुबह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से 500 मीटर पूरब रेलवे ट्रैक पर मिला था। इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर 23 मई को जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान ही मृतक की बहन कीर्ति सोनी पुत्री ओमकार नाथ वर्मा की शिकायत पर मगहर कस्बे के तिवारी टोला निवासी आशीष त्रिपाठी के खिलाफ खलीलाबाद कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। 23 जुलाई को दर्ज कराए गए इस मामले में मृतक प्रकाश वर्मा की बहन कीर्ति ने आरोप लगाया था कि उसके मृत भाई के फेसबुक एकाउंट का गलत इस्तेमाल करके लोगों को धमकी दी जा रही है। इस मामले में आशीष त्रिपाठी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में पुलिस ने आशीष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों के निर्देश पर गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें