परीक्षा देने निकला छात्र लापता
बखिरा। बघुआ निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को परीक्षा देने घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया है। बघुआ निवासी रामसुमेर ने बताया कि उसका भांजा सचिन खलीलाबाद स्थित हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए 14 मार्च को सुबह आठ बजे घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं आया। उसके पिता हरिश्चंद्र गुप्ता मुंबई में रहते हैं। एसओ सुधीर सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। छात्र की खोज की जा रही है।