फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी ट्रैक्टर लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार को एक ट्रैक्टर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। इनामी के पास उसके पास से तमंचा और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी आकाश तोमर ने बताया कि रविवार की सुबह धनघटा एसओ रणधीर मिश्र और स्वाट टीम के प्रभारी करूणाकर पांडेय क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर से चोरी की स्कूटी के साथ 15 हजार का इनामी जितेन्द्र शर्मा पुत्र पारसनाथ शर्मा निवासी लाला छपरा थाना हाटा (कुशीनगर) धनघटा के मलौली में मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध असलहा और चोरी की स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वह और रेहान उर्फ रोशन जायसवाल निवासी खाजो थाना धनघटा 26 नवंबर 2018 की रात में हाटा से ट्रैक्टर चुराया था। 24 दिसंबर 2018 एक और ट्रैक्टर चोरी किया गया था। इन ट्रैक्टरों को वह लोग ड्राइवरों को चाय में नशीली गोली मिलाकर लूट लेते थे। इसके पूर्व में दोनों ने देवरिया की प्रतापपुर फैक्ट्री के पास से ट्रक लूटा था। एसपी ने बताया कि पकड़े ट्रैक्टर लुटेरे को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें