डीसीएम की चपेट से महिला घायल
बखिरा। बखिरा पुलिस चौकी के सामने स्थित एक फल की दुकान में बृहस्पतिवार शाम को एक डीसीएम चालक ने टक्कर मार दिया। फल खरीद रही एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है डीसीएम चालक मोड़ रहा था। इसी दौरान वाहनफल की दुकान पर चढ़ गया। इस घटना में फल की दुकान को भी नुकसान हुआ है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।