संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार से चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली। गोरखपुर जिले के
सहजनवां क्षेत्र के रिठुआखोर गांव के निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बरदहिया बाजार में कपड़े की खरीदारी करने आए थे। बाइक बाजार के बाहर सुरक्षित जगह पर खड़ी किए थे। खरीदारी करके लौटे तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।