जमीन पर जबरन कब्जा का प्रयास
हैंसर। क्षेत्र के तकिया गांव में शुक्रवार को एक शख्स की जमीन पर बगलगीर जबरन दीवार चलाने लगा। इससे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मामला आगे बढ़ता कि तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों लेकर थाने चली आई। तकिया गांव निवासी अजय कुमार का आरोप है कि उनके पैतृक जमीन पर बगल में रहने वाला शख्स जबरन कब्जा करने के लिए दीवार चलाने का प्रयास कर रहे थे। उसने बाहरी लोगों को बुला रखा था। जमीन पर कब्जा की सूचना मिली तो वह पहुंचे। मना करने पर वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। इसी बीच किसी ने सूचना थाने पर दे दी। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर लाया गया है।