जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा गांव निवासी एक विवाहिता ने रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने उसे सीएचसी मलौली में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के कटार मिश्र गांव निवासी दयाराम ने 25 वर्षीय बेटी सुनीता की शादी धनघटा गांव के रहने वाले सोनू के साथ की है। दयाराम का कहना है कि रविवार के शाम सूचना मिली कि बेटी की तबियत खराब हो गई है। वह बेटी को देखने धनघटा के लिए निकले तो पता चला कि उसे मलौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दयाराम का आरोप है कि ससुराल के लोग उसे अस्पताल में देखते ही कहीं चले गए। आरोप है कि ससुराली सुनीता को जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। एसओ संतोष तिवारी ने इस तरह की सूचना मिलने से इंकार किया है।