फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे की युवक की मौत

विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के भगवानपुर गांव के करमैनी टोला निवासी एक युवक शनिवार की रात अलाव की आग चपेट में आकर झुलस गया। इलाज के लिए परिजन पहले जिला अस्पताल ले गए,जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मुर्तुजा (45) शनिवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद अलाव जलाकर अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। बिस्तर के निकट ही अलाव को रखकर सोए थे। रात में किसी समय उसके बिस्तर से लटक रहा चद्दर अलाव की चपेट में आ गया। धीरे-धीरे आग ने फैलकर मुर्तुजा व उसकी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर बचाने के लिए उसकी पत्नी पहुंची। बाद में ग्रामीण भी पहुंच गए, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। आनन फानन में परिजन पहले जिला अस्पताल और फिर रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें