हटाए गए बाघनगर चौकी प्रभारी
संतकबीरनगर। पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में एसपी ने बाघनगर चौकी प्रभारी सुबाष चंद मौर्य को हटा दिया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि बाधनगर चौकी के प्रभारी सुुबाष चंद मौर्य को चौकी प्रभारी सांथा के पद पर भेजा गया है जबकि सांथा चौकी प्रभारी मुन्नी लाल को बाघनगर का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उन्होंने दोनों चौकी इंचार्जो को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।