मां ने डांटा तो बेटे ने खा लिया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। बगही गांव के बिशुनपुरवा टोला निवासी एक युवक ने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में से अस्पताल ले गए। 18 वर्षीय विनोद पुत्र चिनकान रविवार की सुबह करीब नौ बजे घर पहुंचा तो उसकी मां देर तक घूमने की बात कहते हुए उसे डांटने लगीं। इससे नाराज युवक चुपचाप अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर बाद कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोग कमरे में पहुुंचे। वह बेहोश पड़ा था। आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे। जहां डॉक्टर ने लक्षण के आधार पर उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद उसके हालत में सुधार आया। सीएचसी मलौली के चिकित्सक डॉ. नूर आलम ने बताया कि युवक ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उसका इलाज चल रहा है। हालत में पहले से सुधार है।