धनघटा (संतकबीरनगर)। कचरा उठाने को लेकर हुए विवाद के मामले में महुली पुलिस ने मानपुर गांव के रहने वाले एक आरोपी के खिलाफ एससीएसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। सिक्टहा निवासी रामउग्रह पुत्र रामप्रसाद का आरोप था कि वह बुधवार की दोपहर में मानपुर गांव में अपने ठेले से कचरा उठाकर गांव से बाहर ले जा रहे थे। उसी समय मानपुर गांव निवासी याकूब पुत्र मुहम्मद रजा जबरदस्ती अपने घर के पास से कचरा न हटाने की बात को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने लगे। मना करने पर उन्हें मारे पीटे तथा जान से मारने की धमकी दिया। एसओ ने बताया कि आरोपी याकूब के खिलाफ मारपीट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।