फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री बाई फूले योजना की 3

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल बाद मिलीं सावित्री बाई फुले योजना की 38 साइकिलें
विज्ञापन

शहर के नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मड़या के हॉल में रखी थीं साइकिलें
बसपा सरकार की इस योजना को सपा सरकार ने 2012 में बंद कर दिया था
चोरी छिपे साइकिल बेंचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने की छापेमारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने शहर के नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मड़या में आठ साल से रखीं गईं सावित्री बाई फुले बालिका मदद योजना की 36 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस यहां चोरी की साइकिल बेचने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। जिस योजना की यह साइकिलें बताई जा रही हैं उसे सपा ने वर्ष-2012 में बंद कर दिया था। कोतवाली पुलिस की सूचना के बाद डीआईओएस ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। हालांकि कॉलेज प्रशासन इसे डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही का परिणाम बता रहा है।
कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि किसी ने सूचना दी कि नेहरू कृषक इंटर कॉलेज मड़या से साइकिलें बेची जा रही हैं। शुक्रवार की शाम को विद्यालय में छापेमारी की गई तो वहां एक हॉल में 36 नई साइकिलें रखी थीं। उस पर धूल की मोटी परत जम गई थी। साइकिलों पर सावित्री बाई फुले मदद योजना लिखा है। बताया जाता है कि बसपा शासनकाल में शुरू हुई इस योजना के तहत इसी कॉलेज से जिले भर में साइकिलों का वितरण किया गया था। कोतवाल ने बताया कि जब विद्यालय में छापेमारी की गई तो वहां कोई नहीं था। बरामद साइकिलों को कोतवाली में रखवा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग को इन साइकिलों की जांच के लिए कहा गया है। इस संबंध में डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि यह साइकिलें कैसी हैं इसकी छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह साइकिलें यहां क्यों रखी थीं। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र चौरसिया ने बताया कि यह साइकिलें बसपा शासन काल की हैं। तब इसी विद्यालय से इनका वितरण किया गया था। डीआईओएस कार्यालय के निर्देश पर बची हुई साइकिलों को यहां रखा गया था। कई बार साइकिलों केे हटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय से संपर्क किया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच हो तो फंस सकते हैं कई लोग
संतकबीरनगर। स्कूलों में साइकिल वितरण की योजना इस जिले में काफी चर्चा में रही है। इससे पूर्व भी करीब नौ साल पहले दुधारा क्षेत्र के एक गोदाम से 80 साइकिलें बरामद हुई थीं। उस समय कुछ लोगों पर कार्रवाई भी हुई थी। अब नेहरू कृषक इंटर कॉलेज से मिली 36 साइकिलों ने मामले को फिर से गरमा दिया है। इन साइकिलों के बारे में अगर सही तरीके से अधिकारी जांच करें तो इसमें कई जिम्मेदार फंस सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें