फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाकार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के लेखाकार निलंबित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी कार्यालय में तैनात लेखाकार को बृहस्पतिवार को अनियमितता के आरोप में एसपी ने निलंबित कर दिया। इससे कार्यालय में खलबली मच गया।
एसपी आकाश तोमर ने बताया कि कार्यालय में तैनात लेखाकार महेश कुमार सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। वह अपने पदेन कर्तव्य एवं राजकीय कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरत रहे हैं। लेखाकार के ऊपर लगे आरोप इतने गंभीर प्रकृति के है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली 1991 के नियम-17(1) (क) के प्रावधानों के अन्तर्गत दंडनीय है। जिसको देखते हुए तत्कालिक प्रभाव से लेखाकार महेश कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। साथ मामले की जांच सीओ मेंहदावल को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें