फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के पास बुधवार रात बोलेेरो की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसी गांव निवासी रिंकूू (28) पत्नी धनंजय पीड़िया बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती है। रोज की तरह व पार्लर बंद कर बुधवार रात करीब नौ बजे घर पहुंची। घर जाने के लिए सिरसी चौराहे पर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज गति से आ रही बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे वह काफी दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जबकि बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन रिंकूू को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान रिंकूू की मौत हो गई। रिंकू की मौत से परिजन काफी गमगीन थे। रिंकू के दो बच्चे हैं। जिसमें बेटा आर्यन पांच वर्ष और बेटी अर्पिता दो वर्ष की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुुंचे परिजन रिंकू की मौत से सदमे में थे। लोगों को मासूम बच्चों के पालन पोषण को लेकर चिंता सता रही थी। एसओ धनघटा रणधीर मिश्र ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें