मारपीट में आठ के खिलाफ केस
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम दुबौली में मंगलवार की रात मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ग्राम दुबौली निवासी इसरावती देवी और पट्टीदार नंदू के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में इसरावती और उनके पति गब्बू, दूसरे पक्ष के नंदू को चोट आई। एसओ ने बताया कि इस प्रकरण में दोनों पक्षों से चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।