महिला उत्पीड़न की सुनवाई दो को होगी
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह दो जनवरी को सुबह 11 बजे से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई करेंगी। यह जानकारी डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि महिला थानाध्यक्ष जनसुनवाई के दौरान उपस्थित रह कर जनपद में विगत तीन माह की महिला उत्पीड़न संबंधी घटनाओं की विस्तृत आख्या उपलब्ध कराएंगी।