घोडे़ की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
बखिरा। क्षेत्र के लेडुआ-महुआ निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेंहदावल सीएचसी भेजा गया, जबकि आरोपी घुड़सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेडुआ-महुआ निवासी शकील अहमद किसी काम से चौराहे की तरफ जा रहे थे, उसी समय झुंगिया जाने वाले रास्ते पर पीछे से पहुंचे घोड़े पर सवार एक व्यक्ति ने वृद्ध शकील को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग 0को इस घटना से सिर व सीने में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घुड़सवार युवक को हिरासत में ले लिया। एसओ सदानंद सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।