फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के व्यापारी का बैग चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास से शनिवार को दोपहर में कानपुर के पेंट व्यापारी का बैग लेकर बाइक सवार युवक भाग गया। बैग में 25,000 रुपये, आधार कार्ड, वोटरकार्ड, कपड़े और कुछ कागजात थे। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कानपुर के निवासी उमेश नारायण श्रीवास्तव पुत्र प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि उसका पेंट का कारोबार है। व्यवसाय के ही सिलसिले में वह खलीलाबाद आए थे। वापसी में मेंहदावल बाईपास पर यात्रियों के बैठने की जगह अपना बैग रख कर पास में ही लघुशंका करने लगे। उसी बीच उसका बैग लेकर कोई भाग गया। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले के व्यवसायी से बकाया 25000 रुपये लेकर बैग में ही रखा था। बैग में तमाम जरूरी कागजात और कपड़े आदि भी रखे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि उनका बैग बाइक सवार एक युवक लेकर भाग गया है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें