अप्राकृतिक संबंध का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले हुए अप्राकृतिक कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि धनघटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उमरिया बाजार से अप्राकृतिक कुकर्म और पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 16 मार्च को गांव के ही एक किशोर को बहला-फुसलाकर अप्राकृतिक संबंध बनाया था। उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम ने बिडहर घाट चौकी प्रभारी राजाराम यादव, कांस्टेबल कौशिक राजभर शामिल रहे।