फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में प्रधानाध्यापिका की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा - खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर गांव के समीप शुक्रवार को सवारियों से भरी जीप ओवर टेक करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और जीप में सवार प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। उधर जीप और ट्रैक्टर- ट्राली सड़क के नीचे उतर गए। संयोग अच्छा रहा कि जीप में सवार अन्य यात्री घायल नहीं हुए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बलिया जिले के बेलथरा रोड निवासी 46 वर्षीय दुर्गावती पत्नी हरीप्रकाश भारती हैंसर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खजूरटीकरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार को वह बीआरसी हैंसर बाजार पर विद्यालय के अभिलेखों की ऑडिट कराने के बाद कंमाडर जीप में सवार होकर अपने आवास खलीलाबाद के लिए जा रही थी। जीप जब प्रजापतिपुर गांव के समीप पहुंची तो बालू लादकर जा रहे टैक्टर ट्राली से जीप चालक आगे निकलने के लिए साईड लेने लगा। उसी समय जीप में किनारे बैठी शिक्षिका दुर्गावती देवी ट्राली की चपेट में आ गई और वह जीप से बाहर सड़क पर गिर गई। उसके बाद जीप और टैक्टर- ट्राली सड़क से नीचे उतर गए। सड़क पर घायल होकर पड़ी शिक्षिका को देख लोग 108 नंबर और डायल 100 पर सूचना दिया। पुलिस और एबुलेंस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल शिक्षिका को सीएचसी मलौली भेजवाया, जहां उन्हें देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उनके पति हरीप्रकाश भारती व पुत्र आलोक भारती भी पहुुंच गए। पिता- पुत्र का रो- रो कर बुराहाल था। शिक्षिका की मौत की सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विष्णु श्रीवास्तव, एस पी सिंह, चंद्रशेखर भारती समेत तमाम लोग पहुंच गए। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यपिका के पति हरीप्रकाश ने तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें