संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। रविवार की रात बसवारी गांव के समीप कुआनो नदी के तट पर एक अज्ञात महिला घुमती हुई पुलिस को मिली। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना देकर उसे उनके हवाले कर दी। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि बसवारी गांव चौकी इंचार्ज हरेश यादव रात्रि भ्रमण पर थे। तभी उन्हें नदी के किनारे महिला दिखी। संदेह होने पर पुलिस उसके पास पहुंची जब उसका नाम व पता ज्ञात करना चाही तो वह संतोष जनक जबाब नहंी दे पाई। महिला को बसवारी गांव निवासी तीजा देवी पत्नी सतिराम के घर रात में रोका गया। सुबह उसके परिजनों की तलाश की गई।
पुनीत कुमार मिश्र