फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक मिजाज युवक की हरकत से टूट गई युवती की शादी

विज्ञापन
प्यार और जिंदगी
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर की रहने वाली एक युवती को लगातार परेशान कर रहे एक युवक की हरकत से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। युवती के साथ छेड़खानी करने, गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने वाले आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली और पोस्ट कर देने की धमकी दी। इतना ही नहीं युवती के तय रिश्ते वाले लड़के को धमकी देकर उसकी शादी भी कटवा दिया। परेशान पिता ने रविवार को आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले पीड़ित पिता का आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला सलमान उसकी 21 वर्षीय बेटी को पिछले दो साल से परेशान कर रहा है। बेटी जहां जाती है,उसके पीछे- पीछे आरोपी चला जाता है। आरोपी उसके बेटी की फोटों खींचता है और धमकी देता है कि फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बेटी की शादी नहीं होने देगा। बेटी डर की वजह से घटना की जानकारी नहीं दी। बेटी की शादी तय किया तो वहां भी फोन करके लड़के को जान से मारने की धमकी दी, जिसकी वजह से बेटी की शादी कट गई। मोहल्ले में घूम- घूम कर आरोपी बेटी को अपमानित कर रहा है। जिसकी वजह से उसका परिवार सहमा हुआ है। इतना ही नहीं आरोपी अपनी मोबाइल से गंदा- गंदा मैसेज भी भेज रहा है। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान के खिलाफ छेड़खानी ,गाली गलौज और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें