फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से सामान चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों से सामान चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया
विज्ञापन

चोरों के पास से अवैध असलहा, ढाई लाख की दवा और अन्य सामान बरामद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों ने शहर के एक होटल के पास से ट्रक से माल चुराने की बात स्वीकार की। इनके पास से अवैध असलहा, कार और ढाई लाख की दवा बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मगहर स्थित एक ढाबा के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजकुमार निवासी डीमाघाट टोला अमहवा थाना चिलुआताल गोरखपुर, कमलेश साहनी निवासी बोकटा थाना सहजनवां गोरखपुर और शेषनाथ निवासी जिंदापुर केवटनवा जंगलकौड़िया थाना पीपीगंज गोरखपुर शामिल हैं। इनके पास से एक असलहा, चाकू, कारतूस, तीन गत्ते में रखी ढाई लाख की दवा, चार बोरी में मक्के का दाना और एक कार बरामद हुआ है। इन पर संतकबीरनगर और गोरखपुर के कई थानों में केस दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद सामान चोरी का है। इसे 19 मार्च की शाम को डीघा बाईपास के पास खड़े ट्रक से चुराया था। वे लोग नेशनल हाईवे पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खड़े ट्रकों का रस्सा और त्रिपाल काटकर माल चुराते हैं। यह सारा सामान उनका साथी अमित पांडेय कहीं ले जाकर बेचता है। घटनाओं को अंजाम देने से पहले गाड़ी बदल देते हैं। गाड़ी के तेल और किराए का रकम निकालकर शेष बराबर-बराबर बांटते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें