फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकंदपुर गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में युवक को मारा चाकू
विज्ञापन

हंगामे के बीच पहुंची महुली पुलिस आरोपी युवक को ले गई थाने
महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में होली के दिन करीब 12 बजे हुड़दंग मचा रहे कुछ युवक आपस में उलझ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। अचानक एक युवक चाकू निकाल कर दूसरे युवक पर हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना से अफरातफरी मच गई। हमलावर भागकर अपने घर में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घायल युवक के परिजन हमलावर के घर की घेरेबंदी कर परिजनों से हाथापाई करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसओ महुली शैलेंद्र राय ने भीड़ को भगाया और हमलावर युवक को थाने ले गए। घायल युवक को उसके परिजन सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर घाव देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव में कुछ युवक होली खेल रहे थे। उसी दौरान कहासुनी हुई और एक युवक ने चाकू निकालकर परवेश यादव पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी युवक अपने घर के कमरे में घुसकर अंदर से बंद कर लिया। जानकारी होने पर घायल युवक के परिजन हमलावर के घर पहुंचकर उसे उनके हवाले करने पर अड़ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामला न बिगड़े इसलिए वहां मौजूद कुछ लोग बीचबचाव करने लगे ओर यूपी-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 की टीम ने भीड़ का आक्रोश देख मामले से एसओ को अवगत कराया। मयफोर्स मौके पर पहुंचे एसओ शैलेंद्र राय ने सख्ती दिखाई तो भीड़ वहां से भाग खड़ी हुई। एसओ ने हमलावर युवक को घर से निकलवाया और थाने ले गए। इस घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस की गस्त बढ़ा दी गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक कमलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें