25 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव में सोमवार को देर रात पुलिस ने छापेमारी करके कच्ची शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। पकडे व्यक्ति पास से 25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मुखलिसपुर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार की देर रात तरयापार में छापेमारी किया गया। इस दौरान कच्ची शराब बेच रहे जनार्दन चौहान पुत्र जगदीश चौहान को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।