दो बाइकों में भिड़ंत, तीन घायल
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास बुधवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। रात आठ बजे बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लॉक के रहने वाले मोहन, विजय, रमेश व विवेक किसी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर जा रहे थे। जब वे महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास पहुंचे उसी दौरान दोनों बाइकें आपस में टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार मोहन, विजय व विवेक घायल हो गए। राहगीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से अन्य वाहन में सवार उसके परिजन आ गए।