फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम कड़सर में सोमवार को हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मैनसिर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने अवैध संबंध में बाधक बनने पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में ग्राम पंचायत कड़सर में 32 वर्षीय अनारी देवी का शव सरसों के खेत में अधजली हालत में मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अनारी के पिता ने उसके पति ब्रह्मदेव पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए एसओ महुली करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी ब्रह्मदेव को मैनसिर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें