फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार 2

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भाई की लाइसेंसी बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी दीपू
घटना स्थल से चार खोखा और छर्रा भी पुलिस को मिला
पूर्व प्रधान के खिलाफ भी पुलिस ने दर्ज किया आर्म्स एक्ट का केस
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र में महिलाओं से छेड़खानी के बाद दो गांवों में मारपीट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक और चार खोखा, छर्रे बरामद किए। एक आरोपी के पास से उसके भाई के नाम की लाइसेंसी बंदूक मिली।
विज्ञापन

बुधवार की रात में छेड़खानी के विवाद में दो गांवों के लोग भिड़ गए थे। दोनों तरफ से जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान चंद्रजीत यादव की लाइसेंसी बंदूक से चार राउंड फायरिंग भी की थी। आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, हत्या का प्रयास, लूट आदि धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी दीपू यादव उर्फ दीप नरायन पुत्र राम अवध तथा विनोद यादव मास्टर को गिरफ्तार किया। दीपू के पास से पुलिस लाइसेंसी बंदूक बरामद की। घटना स्थल से चार खोखे और छर्रे भी पुलिस के हाथ लगे। प्रभारी एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल से चार खोखे और छर्रे भी मिले हैं। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक पकड़े गए आरोपी दीपू यादव के पास से मिली है। जांच में पता चला कि आरोपी दीपू के पास से मिली लाइसेंसी बंदूक उसके भाई पूर्व प्रधान चंद्रजीत यादव के नाम से है। बरामद बंदूक घटना में प्रयुक्त भी हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। जबकि खुद की लाइसेंसी बंदूक भाई को लेकर चलने के लिए देने के मामले में पूर्व प्रधान चंद्रजीत यादव पर भी आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया। बंदूक का लाइसेंस निरस्त किए जाने की रिपोर्ट एसपी के माध्यम से डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें