अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के जमुहट में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसपर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल करने का मुकदमा दर्ज है। एसएसआई गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी बेटी के साथ ग्राम जमुहट निवासी मोनिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोनिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी मोनिस को जेल भेज दिया गया। पीड़िता को महिला अभिरक्षा में स्वास्थ परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।