फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखिरा पुलिस को मिली कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहे के साथ दो बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

बखिरा। बखिरा पुलिस ने दो वाहन चोरों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, असलहा, चाकू और कारतूस बरामद किया है। एसओ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हमराही राणा यादव, गिरजेश मिश्र, विशाल साहनी, मनीष यादव ने हसनी मोड़ पर घेराबंदी की। हसनी से राजघाट की तरफ बाइक सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस को देख दोनों बाइक सवार वापस जाने लगे। बाइक सवारों का पीछा कर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बताई। तलाशी में बनेथू निवासी आरोपी विकास के पास से तमंचा तथा एक कारतूस , जबकि दूसरे आरोपी बनेथू निवासी नावेद के पास से चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें