चार घंटे के अभियान में 25 वारंटी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। शनिवार की रात पुलिस ने 25 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि समीक्षा में पता चला कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में न्यायालय द्वारा जारी वारंट का निष्पादन शेष है। विभिन्न टीमों का गठन कर अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए शनिवार की रात 11 बजे से तीन बजे तक वारंट निष्पादन का अभियान चलाया गया। इसमें कुल 25 वारंटी गिरफ्तार हुए। उन्हें जेल भेज दिया गया।