बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बुुुढ़ाननगर में रविवार की शाम गांव के सीवान में तालाब में खेलने के दौरान मिट्टी के नीचे दबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
बुढ़ाननगर निवासी इश्तियाक अहमद का 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद अदनान गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव के दक्षिण सीवान में तालाब के पीछे खेलने के दौरान मिट्टी खोदने लगा। इस दौरान लगभग आठ फिट नीचे मिट्टी खोदने के दौरान पीछे से मिट्टी का टीला ढह गया। जिसके नीचे अदनान दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर किसी तरह से शव को बाहर निकाला। अदनान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ दुधारा आर के गौतम एवं चौकी प्रभारी बाघनगर मुन्नीलाल चौधरी ने परिजनों की सहमति और एसपी से बात कर शव पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।