फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोसी गांव के युवक के खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 16 अक्तूबर को दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शादी का झांसा देकर दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी के बहाने उसे लेहड़ा मंदिर भी लेकर गया था, लेकिन शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन एक सप्ताह से अधिक का वक्त बीतने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि युवक व उसके परिजन धमकी देते हुए सुलह का दबाव बना रहे हैं। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें