गांजा के साथ पकड़ा गया युवक
बखिरा। कौड़िया गांव से बखिरा पुलिस ने एक युवक को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ ने बताया कि कौड़िया गांव में एक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचे जाने की सूचना मिलने पर एसआई बृजभान यादव पुलिस बल के साथ गांव में पंहुच कर युवक को पकड़ा। उसके पास से तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। कौड़िया निवासी आरोपी संतोष्र को एनडीपीएस के तहत चालान कर जेल भेज दिया गया।