बखिरा। रविवार को एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ बखिरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बखिरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सौदागर राय ने बताया कि चौकी इंचार्ज दुर्गजोत संजीत कुमार सिंह रविवार को क्षेत्र में गस्त पर थे। जंगल बेलहर स्थित नहर पुलिया के निकट एक झोपड़ी के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लेकर खड़ा था। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने झोपड़ी के भीतर जाकर पूछताछ किया। तलाशी में संदिग्ध के झोले में साढ़े चार सौ ग्राम गांजा मिला। आरोपी व्यक्ति बिजली प्रसाद पुत्र बंसराज निवासी सरहरा, बेलहर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।